सुलतानपुर। कांग्रेस पार्टी ने विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के कोथराकला गांव में दलित गौरव संवाद आयोजित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दलितों का हित कांग्रेस के नेतृत्व में ही है, बाकी पार्टियां सिर्फ आपके वोट को लेकर फिर भूल जाती हैं। कांग्रेस की सरकार में ही उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चलाई गईं। भाजपा सरकार पूजीपतियों की है, जो आज महंगाई को रोकने में विफल है। अजय राय ने यहां कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ होगी।

अब सबको 2024 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना है।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा जिलाध्यक्ष, दिलीप मिश्र, वरुण मिश्र, हरीश त्रिपाठी, पंकज सिंह, अनिल सिंह, अतहर नबाब, अरुण तिवारी, कुलदीप सरोज, रामबरन मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने डा. घनश्याम तिवारी के घर सखौली कला पहुंचकर पीड़ित परिवारजन को ढांढ़स बंधाया। डा. तिवारी की बीते 23 सितम्बर को हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यहां कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे की तस्वीर साफ होगी। इसके लिए तीन दिसंबर का इंतजार करना होगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि ईडी का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 80 सीट जीतने के लिए तैयारी किए जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने ये बातें पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहीं।
आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का देशहित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर गरीबी हटाओ का नारा दिया। उनके महत्वपूर्ण योगदान से देश को एक नई दिशा मिली। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व आचार्य नरेंद्र देव, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल प्रभारी वीपी सिंह ने कहीं। अंत में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी फजल रिजवी फैज ने पार्टी का दामन थामा।