अब भूख हड़ताल खत्म करिए… केजरीवाल की वांगचुक से अपील, 16 जुलाई को करेंगे मुलाकात

0
5

नयी दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि वह वीरवार शाम पांच बजे जंतर-मंतर जाकर वांगचुक और कॉजपा के प्रदर्शन को समर्थन देंगे।केजरीवाल ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, 16 जुलाई को उनसे मुलाकात  करेंगे - Navabharat News उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह देश की धरोहर हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। संघर्ष के और भी तरीके हो सकते हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी कॉजपा के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की। केजरीवाल ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और भविष्य में छात्रों को परेशानियों से बचाने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए। इससे पहले, आप की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जंतर-मंतर पर वांगचुक से मुलाकात की थी। कॉजपा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here