पीएम मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी: भारत 2027 में करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है।
शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के लाखों हुनरमंद शामिल होंगे, जिससका आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, एक खुशखबरी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए है। अगले साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। पूरे एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं। यह आयोजन 2027 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा’।