चुनाव आयोग के डाटाबेस में धर्म या राजनीति से जुड़े आंकड़े होते ही नही
लखनऊ,17 नवम्बर अक्टूबर 2026 (यूएनएस)। यूपी में हिंदू वोट कटने के सवाल पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साफ साफ कहा,चुनाव आयोग के डेटाबेस में धर्म या राजनीति से जुड़े आंकड़े होते ही नही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी से जब प्रदेश में हिंदू वोटर्स के नाम कटने के दावे से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर यह कहा कि उनके डेटाबेस में धर्म या राजनीति से जुड़े आंकड़े नहीं होते। बता दें कि यूपी में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का दावा सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किया गया था। इसको लेकर नवदीप रिणवा ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से टेक्नोलॉजी से यह पॉसिबल है पीडीएफ को कंवर्ट करें और डेटाबेस बनाकर उसका एनालिसिस करें। उन्होंने कहा कि मार्केट में कई एप और सॉफ्टवेयर हैं जो सेग्रीगेशन देते हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि एसआईआर के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम चुनाव आयोग की मतदाता सूची में नहीं हैं। सीएम योगी के दावे के मुताबिक श्करीब 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम पंचायत चुनाव की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं मिले। करीब 55 लाख ऐसे हिंदू मतदाता हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन उनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं। 18-19 साल के करीब 4.5 लाख युवा मतदाताओं के नाम भी सूची में नहीं होने का दावा किया गया था।श् योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा था कि एसआईआर के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 फीसदी की वृद्धि हुई है।