महिलाओं की भागीदारी में इजाफा,कम दिख रही 18 और 19 वर्ष की संख्या

महिलाओं की भागीदारी में इजाफा,कम दिख रही 18 और 19 वर्ष की संख्या

लखनऊ,17 नवम्बर अक्टूबर 2026 (यूएनएस)। यदि आंकड़ों के तुलनात्मक विश्लेषण करें तो स्थिति साफ है। 10 अप्रैल को जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर की अंतिम सूची में 13.39 करोड़ वोटर थे, जो पिछले सात महीनों में बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं। इस अवधि में कुल 19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। राहत की बात यह है कि पुरुषों 7.87 लाख की वृद्धि की तुलना में महिला मतदाताओं 10.96 लाख की वृद्धि की संख्या अधिक बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप राज्य का जेंडर रेशियो 834 से बढ़कर 840 और ईपिक रेशियो 55.17 से बढ़कर 55.95 हो गया है।सीईओ ने बताया कि 18 और 19 वर्ष की संख्या इसलिए इतनी कम दिख रही है क्योंकि पहले जो 18 साल के थे अब वह 19 और जो 19 साल के थे वह 20 साल के हो गए हैं। जब चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची आएगी तो एक जनवरी 2027 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाता बढ़ेगे और इसकी भरपाई होगी। तब जो अभी 17 साल के हैं तो वह बढ़ जाएंगे। ऐसे में 18 से 19 वर्ष वाले जो अभी 72.63 लाख कम दिख रहे हैं उनकी भरपाई हो जाएगी। फर्स्ट टाइम वोटरों को जोड़ने को अभियान चलेगा।