अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

 दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट को ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति देने वाली कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा नहीं मिली है।रेस्तरां के बिल में नहीं जुड़ेगा मनमाना सर्विस चार्ज, क्या है CCPA की गाइडलाइन? - ccpa cracks down on illegal restaurant service charge collection

एकल पीठ के फैसले को रखा बरकरार

उक्त निर्णय में एकल पीठ ने सर्विस चार्ज पर रोक लगाने वाले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के दिशानिर्देश को बरकरार रखा था।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि कुछ रेस्टोरेंट अब भी ग्राहकों के बिल में अनिवार्य सर्विस चार्ज जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीपीए के दिशानिर्देशों के तहत होटल और रेस्टोरेंट ऐसा नहीं कर सकते।