फॉर्म-6 में गड़बड़ी हुई तो छठी का दूध याद दिला देगी जनता-अखिलेश
लखनऊ,17 नवम्बर अक्टूबर 2026 (यूएनएस)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फॉर्म-6 को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता इनको छठी का दूध याद दिला देगी। अखिलेश ने कहा कि अगर किसी गलत तरीके से वोट जुड़ता है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सबूतों के साथ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर एएसडीडी यानि एब्सेंट, शिफ्टेड,डेड या डुप्लीकेट मतलब अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे नामों के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की साजिश का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस पूरी प्रक्रिया पर बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक नजर रखेगी। अधिकारी याद रखें कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। जब जेल में सजा भुगतते हुए ये भ्रष्ट अधिकारी अकेले में बैठकर अपने किये पर पछता रहे होंगे उसी समय जेल के बाहर उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों की उलाहना व कटाक्ष झेल रहे होंगे।अखिलेश ने कहा कि जनता की स्पष्ट चेतावनी है, न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान कोछोड़ा जाएगा। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!