भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान F-16 को वायुसेना ने मार गिराया

नई दिल्ली–पुलवामा हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने घुसपैठ जारी कर दी है। आज सुबह पाक का F-16 विमान नौशेरा सेक्टर में घुसा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दाखिल F-16 को भारत ने जाते हुए मार गिराया।

भारतीय वायुसेना के जवाबी प्रहार से यह F-16 3 किलोमीटर पाकिस्तानी क्षेत्र लाम वैली में गिरा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार विमान से पैराशूट का प्रयोग होते देखा गया है, लेकिन पायलट की स्थिति को लेकर स्पष्ट नहीं है। पहले 2 लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने और इन्हें भगाने की खबर थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक का F-16 पर मारक हमला किया गया। इसमें सवार पायलट की स्थिति के बारे में अब तक जानकारी नहीं है। पुलवामा हमले के बाद हुई भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में इस वक्त बहुत तनाव का माहौल है। पाक विदेश मंत्री और अन्य सांसदों ने मंगलवार को ही बदले की बात कही थी।

हालांकि, पाक के लड़ाकू विमानों को तत्काल ही भारतीय वायुसेना ने क्षेत्र से भगा दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरस्पेस पर हाई अलर्ट और सुरक्षा कारणों से कई कमर्शल फ्लाइट्स होल्ड पर रखी गई हैं। सभी सीमावर्ती इलाकों के साथ महत्वपूर्ण सैन्य बेस पर भी खासी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.