एशियाई खेलों में 9 पदक जीतने के साथ ही पदक तालिका में 6वें स्थान पर पहुंचा भारत

18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक आया। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, निशानेबाजी में संजीव राजपूत ने 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का सिल्वर मेडल भारत की झोली में ड़ाला। निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।

सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए। अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219.3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। निशानेबाज संजीव राजपूत ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। संजीव का यह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है।

भारत अब तक 9 मेडल जीत चुका है, जिसमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है। सौरभ से पहले कुश्ती में बजरंग पूनिया और विनेश फोगोट ने गोल्ड मेडल हासिल किया। पदक तालिका में भारत 6वें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.