लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री ने कसे अधिकारियों के पेच, कहा किसानों की समस्याओं का जल्द हो समाधान

लखीमपुर खीरी – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चौपाल लगाकर किसानों से सीधे संपर्क बनाने के लिए आज लखीमपुर खीरी पहुंचे यहां उन्होंने सरकारी योजनाओें का लाभ हर जरूरतमंद तक पंहुचे और किसानों सीधे बात की साथ ही अधिकारियों को चेताया कि किसी को कोई परेशानी न हो,अगर जनता की सुनवाई में लापरवाही हुई तो कड़ी कार्यवाई की जायेगी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाये। अपने चार घण्टे के कार्यक्रम में सीएम ने 150 ग्राम प्रधानों से भी सीधे संवाद किया।

मौसम के बदले मिज़ाज के चलते यूपी के मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लगभग दो घंटा देरी से लखीमपुर पहुंचा। सीएम योगी यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद प्रधानों से वार्ता भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री शहर के बाहरी इलाके के गांव लाहोरीनगर में सीएम योगी चौपाल भी लगाई और यहां से कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर करीब 11:48 बजे लखीमपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतारा गया। यहां सांसदों और विधायकों ने सीएम की अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए, यहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्यमंत्री ने बैठक में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्राथमिकता वाली योजनाओं पर मुख्यमंत्री का विशेष फोकस बैठक में बना रहा। जिले में उज्जवला, स्वच्छता अभियान, ओडीएफ जैसे योजनाओं की मुख्यमंत्री समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.