BJP Foundation Day : लखनऊ में सीएम योगी, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वज फहराया

BJP Foundation Day

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल संबोधन किया। उनका संबोधन सुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ भाजपा का ध्वज भी फहराया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस दौरान सम्मानित भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के ऊर्जावान उद्बोधन ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अंदर नई शक्ति एवं उत्साह का संचार किया है। यह कार्यकर्ताओं को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने की ऊर्जा देकर दोगुने उत्साह के साथ जुटने को प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.