राम मंदिर पर हो रहे विवाद के लिए भाजपा जिम्मेदार – राम गोविंद चौधरी

बलिया – उत्तर प्रदेश विधान सभा मे नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बलिया में पत्रकारों से बात करते हुए राम मंदिर मामले में बोला की राम मंदिर अब तक बन गया होता, राम मंदिर न बनने का एक मात्र कारण भारतीय जनता पार्टी है। देश के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के माननीय लाल कृष्ण आडवाणी रथ यात्रा ने देश में विवाद पैदा कर दिया जिसके बाद मस्जिद गिर गई तब से मामला आधार में लटक गया अगर भारतीय जनता पार्टी आड़े नहीं आई होती तो ये मामला अब तक हल हो गया होता मंदिर बन गया होता। चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल का मसला मंदिर का ताला खुलवाये जाने और शिलान्यास कराये जाने के बाद ही हल हो गया होता, इससे देश में शांति और भाईचारा बना रहता, लेकिन वर्ष 1990 में उसी समय आडवाणी ने देश में रथ यात्रा निकाली, उससे फैले उन्माद की वजह से मस्जिद ढहा दी गयी।

उन्होंने कहा कि भारत आस्था का देश है, सपा भगवान राम,  कृष्ण,  शिव,  गंगा, यमुना और सरयू को आस्था का केंद्र और भगवान राम को अपना इष्ट देवता मानती है लेकिन भाजपा भगवान राम को ‘वोट देवता’ मानती है। भाजपा भगवान राम का जिस तरह से इस्तेमाल कर रही है,  उससे नाराज होकर वह दैवीय आपदा के रूप में दंड दे रहे हैं। मगर इसका दर्द जनता भुगत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.