BJP का अयोध्या का बाद मथुरा पर फोकस अखिलेश यादव को घेरने का प्लान

BJP का अयोध्या का बाद मथुरा पर फोकस अखिलेश यादव को घेरने का प्लान

लखनऊ,17 नवम्बर अक्टूबर 2026 (यूएनएस)। यूपी असेम्बली इलेक्शन की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने रणनीति में बदलाव किया है।अयोध्या के बाद अब बीजेपी का फोकस भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पर है। बीजेपी के दो दिनी चिंतन शिविर के बीच इसके संकेत मिले हैं।बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल ने साफ कहा कि अभी सिर्फ राम मंदिर का काम हुआ है बाकी काम बचा हुआ है। शिविर के पहले दिन धर्मपाल ने अपने सम्बोधन में इशारा किया कि अब बीजेपी को फोकस मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर करना है। बोले, बीजेपी के प्रमुख मुद्दों में अभी सिर्फ राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण हुआ है लेकिन बाकी मुद्दों पर काम बाकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पहले ही इस मुद्दे को उठाया था।उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर भी भव्य मंदिर बनेगा। अयोध्या हमारी हो गई है अब मथुरा की बारी है।  अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए कार सेवा करने का न्योता दे दिया। डिप्टी सीएम का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री के भगवान कृष्ण पर दिए बयान के बाद से अखिलेश यादव साफ्ट हिन्दुत्व को धार देते हुए बीजेपी पर हमलवार थे और भगवान कृष्ण को अपने आराध्य देव बताते हुए बीजेपी को घेरने में जुटे थे। भाजपा की राजनीतिक मुद्दों में अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले के जवाब में हिंदुत्व और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार है। शिविर में अखिलेश के सामाजिक समीकरण को हिंदुत्व के मुद्दे से जवाब देने पर मंथन किया गया। संगठनात्मक विषयों में कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुद्दा भी उठा है। कुछ ने तो कह दिया कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर नहीं की गई तो चुनाव में परेशानी हो सकती है। बैठक में सहमति बनी कि पिछले एक दशक में सुरक्षा व्यवस्था, विकास और सुशासन जैसे मुद्दों को विस्तार दिया जाएगा।बीजेपी के लीडर मानते हैं कि  जमीनी स्तर पर बीजेपी के लिए चुनाव का माहौल अनुकूल है लेकिन और धार देने की जरूरत है। विरोधी दलों के नैरेटिव को ध्वस्त कर आगे बढ़ना है ताकि फतह सुनिश्चित हो सके।