सुशील गुप्ता
151 मीटर ऊँची मूर्ति, 20 मीटर छत्र, 50 मीटर पैडस्टल सहित 221 मीटर ऊची होगी भगवान श्रीराम जी की मूर्ति
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा यह तो कहना मुश्किल है क्योकि मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका हुआ है लेकिन भगवान श्री राम की मूर्ति लगाने की तैयारी योगी सरकार द्वारा शुरु की जा चुकी है और भगवान श्री राम जी की यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची होगी। अब तक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति सरदार बल्लभभाई पटेल की है।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भगवान श्री रामजी की इस विशालकाय प्रतिमा की स्थापना के लिए 5 वास्तुविद फर्मो द्वारा इसका प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है।
भगवान श्रीराम चन्द्र जी इस मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर होगी, मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊँचा छत्र होगा व नीचे 50 मीटर का बेस बनाया जायोगा। कुल मिलाकर भगवान श्रीराम जी की यह मूर्ति 221 मीटर ऊँची होगी।
50 मीटर ऊँचे पेडस्टल के अन्दर आकर्षक एवं अत्याधुनिक म्यूजियम का बनाया जायेगा। जिसमे अयोध्या के इतिहास के साथ साथ राजा मनु से लेकर भगवान श्रीराम जन्म भूमि तक के इतिहास का प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही भगवान विष्णु के समस्त अवतार व सनातन धर्म के विषय में सभी जानकारिंया का विवरण प्रदर्शित किया जायेगा।
सूत्रो की माने तो भगवान श्रीराम जी की इस मूर्ति के लिए भूमि का चयन, स्वायल टेस्टिंग, व विन्ड टनेल टेस्टिगं का काम भी शुरु हो गया है। और मूर्ति भी लगभग बनकर तैयार भी हो गई है ।
भगवान श्रीराम जी की यह प्रतिमा सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिम से 39 मीटर ऊँची होना बताया जा रहा है क्योकि पेडस्टल सहित सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर ऊची है जबकि अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम जी की मूर्ति की ऊँचाई 221 मीटर होगी।