चंदा मामा दूर के नहीं, बस एक टूर के…चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पीएम मोदी बोले-बदल गईं कहावतें

0
225
 इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है- प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि इस मिशन के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के प्रयास और प्रतिभा ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका है। एक दिन, बच्चे कहेंगे… “बस चंदा मामा एक टूर के हैं।” मित्रों, इस खुशी के अवसर पर मैं दुनिया के सभी लोगों को, हर देश और क्षेत्र के लोगों को संबोधित करना चाहता हूं… भारत का सफल चंद्र मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है। इसरो जल्द ही आदित्य एल1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है। भारत बार-बार साबित कर रहा है कि आकाश की सीमा नहीं है।

Warning: A non-numeric value encountered in /home/rxbfjlrr2wjp/public_html/sailehar.com/wp-content/themes/Newspaper/includes/wp_booster/td_block.php on line 997

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here