सांसद ने मोहनलालगंज व निगोहा पुलिस का ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन

लखनऊ। कोरोना संकट में दूत की भूमिका अदा कर रही राजधानी पुलिस का शुक्रवार को सांसद कौशल किशोर व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने पुष्प भेटकर व ताली बजाकर कार्यकर्ताओ संग अभिनंदन किया।
शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां थाने पहुंचे सांसद कौशल किशोर व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने कोरोना वायरस बीमारी से लोगो को बचाने के लिये वारियर्स की भूमिका अदा कर रहे मोहनलालगंज एसीपी संजीव कुमार सिन्हा, इस्पेक्टंर जीडी शुक्ला, निगोहा इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन सहित पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेसिगं का पालन करते हुये अपने हाथो से पुष्प भेटकर व एक मिनट तक कार्यकर्ताओ संग ताली बजाकर अभिनंदन किया। सासंद कौशल किशोर ने कहा मोहनलालगंज, निगोहा पुलिस लाकडाउन का पालन करने के साथ अपने वेतन से जरूरमदो को राशन सहित जरूरत का सामान उपलब्ध करा रही बेहद सराहनीय है। इस मौके पर जनता की सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को सांसद ने मास्क, सेनेटाइजर भी बांटे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने एसीपी संजीव कुमार सिन्हा व इस्पेक्टंर जीडी शुक्ला को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष अशोक तिवारी, भाजपा नेता विनोद सिहं, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिहं,मडंल अध्यक्ष सुधांशु सिहं,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजीत सिहं वर्मा, मडंल महामंत्री अजंनी शुक्ला, प्रवीण अवस्थी ,रुद्र प्रताप सिंह, अभय दीक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.