राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कुछ देर आई बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। सड़कों पर पानी भर गया। मॉनसून बरसात ने नगर निगम के दावों को धोकर रख दिया। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। शहर में करीब 50 से ज्यादा इलाकों में जल भराव हो गया। लखनऊ के कई इलाकों में घर के अंदर पानी चला गया। यह हाल तब है जब नगर निगम ने शहर के सभी बड़े नालों की सौ फीसदी और छोटे नालों की 90 फीसदी सफाई का दावा किया है। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया था। शहर के पॉश एरिया आशियाना सेक्टर एच में ये हालत है तो जब मॉनसून के सक्रिय होने के बाद रोजाना इससे कहीं ज्यादा बारिश होगी तब क्या होगा…?
लखनऊ : बारिश में सड़कों पर भरा पानी, सो रही है नगर निगम
