कानपुर–खबर कानपुर शहर के घाटमपुर थाना क्षेत्र की है।यहां सांढ़ गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक किन्नर ने अपने साथ रह रहे प्रेमी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है।कमरे से बदबू आने के बाद घटना का खुलासा हुआ है।हालाँकि आरोपी किन्नर अभी फरार है।
हत्या करने के बाद किन्नर ने मृतक प्रेमी वसीम का शव एक ड्रम में बंद कर फरार हो गया।आरोपी किन्नर का नाम चांदनी बताया जा रहा है।जिस किराये के कमरे में किन्नर चांदनी और उसका आशिक वसीम साथ रहते थे ।वहां से बदबू आने के बाद घटना का खुलासा हो सका है।मकान मालिक जाकिर के अनुसार 5 महीने से दोनों साथ में रह रहे थे।कई दिनों से किन्नर चांदनी के कमरे में ताला बंद था।आस पड़ोस में रहने वा