आज सपा अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन, CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने इस दौरान प्रदेश में बड़े आयोजन का कार्यक्रम तय किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव को फोन पर उन्होंने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ है। उनके नाम सबसे कम आयु में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने का भी रिकार्ड है। वह 38 वर्ष की उम्र के उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री बने। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद पहले विधान परिषद सदस्य भी थे। इससे पूर्व वह लगातार दो बार कन्नौज से सांसद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.