27 जुलाई को पड़ेगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण

27 जुलाई को 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा इसकी कुल अवधि 6 घंटा 14 मिनट रहेगी। ये चंद्र ग्रहण देश के सभी हिस्सों से दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट का होगा जबकि आंशिक ग्रहण एक घंटे से अधिक समय का होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई को तड़के एक बजे शुरू होगा। इस दौरान चंद्रमा थोड़ा सा लाल रंग का होगा और इस खगोलीय घटना को ‘ ब्लड मून  कहा जाता है।

 

चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…

 

मेष- मेष राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण नाकारात्मक रहने की बात कही जा रही है। परिवार और प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर कार्यों को पूर्ण करने के लिए संघर्ष करना होगा। इस दौरान आप भयभीत और संशय में रह सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। संतान पक्ष को कष्ट उठाना पड़ सकता है।

 

मिथुन- मिथुन राशि वालों जातकों की आर्थिक स्थिति ठीक रहने की उम्मीद है। धन लाभ के साथ-साथ खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी पर ज्यादा निर्भर ना रहें और ना ही ज्यादा भरोसा करें।

 

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को वैवाहिक जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यापार में भी नुकसान हो सकता है। सावधानी से निवेश करें।

 

सिंह- सिंह राशि के जातकों धन हानि होने की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार। उत्साह में कमी रहेगी और थका हुआ महसूस करेंगे।

 

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों का आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ेगा। काम में विलंब हो सकता है।

 

तुला- तुला राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। लाभ प्राप्त होगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के साथ-साथ धन का लाभ होगा। व्यापार के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

 

मकर- मकर राशि वाले जातक सावधानी से वाहन चलाएं, चोट लगने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह चिंता न करें।

 

कुंभ- कुंभ राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। व्यर्थ की चिंता से मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार में कलह हो सकती है।

 

मीन- मीन राशि वाले जातकों की सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आपका आत्मबल मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.