राशिफलः1 फरवरी 2019

मेष-आज आप अपने दिन को अपने दम पर अधिक सफल बनाने में लगे होगे। आप देखेंगे कि आपको भाई से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिससे आप प्रसन्न होगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको कुछ कामों को पूरा करने में आज पसीना बहाना पड़ेगा। निजी रिश्तें में साथी के सहयोग में पहले से कमी होगी।

वर्ष– आज का दिन आपके लिए बहुआयामी होगा। जिससे आप एक तरफ अपने आजीविका के कामों को करने में लगे होगे। वहीं कुछ समय निकाल कर आप अतिरिक्त धन अर्जित करने के साधनों को जुटाने में दिलचस्प होगे। किन्तु आज स्वास्थ्य पर कुछ विपरीति स्थितियां होगी। जिससे आप परेशान होगे।

मिथुन-आज आप अपने कामों को और क्षमता के साथ करने में लगे होगे। हालांकि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक होगा। जिससे आप अपने कामों को करने में और ऊर्जावान होगे। निजी संबंधों में भी आज आप मधुरता की स्थिति को देखकर प्रसन्न होगे। आप परिवार से सहयोग की अपेक्षा में होगे।

कर्क– आप आज अपने बाहर के कामों को करने को प्राथमिकता देगे। आप देखेंगे कि इन कामों को पूरा करने में समय व धन दोनों ही अधिक मात्रा में व्यय हो रहा है। आपको लगेगा कि परिवार के सदस्य समय व धन का दुरूपयोग कर रहे है। जिन्हें आप प्यार से समझाना चाहेंगे। आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल होगा।

सिंह-आज आप अपने आय को और अधिक उच्च करने में लगे होगे। आप देखेंगे कि आपके पहले के कुछ प्रयास आज अर्थ लाभ के रास्तों के निर्माण में सहयोगी होगे। आपके इन उपायों को अधिकारियों के द्वारा हरी झंडी प्राप्त होगी। आज आप पढ़ने-लिखने के कामों को और बढ़ाएंगे। निजी संबंध मधुर होगे।

कन्या– आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य होगा। आज आप कुछ ऐसे क्षेत्रों में पहली बार यात्रा में जाने को तैयार होगे। जहाँ से कुछ व्यापारिक व कार्मिक लाभ की स्थिति सुदृढ़ होगी। आप अपने वैवाहिक जीवन में खुश होगे। घर में सुख-शांति का वातावरण होगा। किन्तु संतान पक्ष को लेकर परेशान होगे।

तुला-आज का दिन आपके बल व पराक्रम को बढ़ाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों को और ढंग से करने में व्यस्त होगे। आप देखेंगे कि आज कुछ धर्म कामों को करना जरूरी हो गया है। निजी रिश्तें ज्यादा ठीक नहीं होगे। आपको अपने घर की सुरक्षा को लेकर चिंता होगी। माता जी को किसी डाक्टर के पास ले जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक– आज आप अपने कामों को विस्तारित करने के पहलुओं पर अमल करने के मूड़ में होगे। आप देखेंगे कि आपको आज घर वालों से कुछ दूर जाना होगा। हालांकि आप ज्यादा समय अपने बाहर के कामों को पूरा करने में देगे। प्रेम मामलों में तनाव होगे। स्वास्थ्य में आज गुप्तांगो की पीड़ाएं आपको परेशान कर सकती हैं।

धनु-आज का दिन आपके लिए बहुआयामी होगा। जिससे आप अपने कामों के साथ ही परिवार के कामों को भी करने में ध्यान देंगे। आज अपने जीवन साथी को मनाने तथा उन्हें किसी प्रिय वस्तु को देने के मूड़ में होगे। आज धन व नौकरी के क्षेत्रों में बढत होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक होगा।

मकर-आज का दिन आपको कुछ संघर्षो के बाद सफलता देने वाला होगा। योजनाओं को अंतिम रूप देने में हालांकि आप अधिक व्यस्त होगे। आप अपने खर्चों को कम रकने के बजाय आय को बढ़ाने पर अधिक जोर देगे। आप देखेंगे कि स्वास्थ्य में आन्तरिक पीड़ाएं उभर रही हैं। जिससे आप परेशान होगे।

कुम्भ– आज आप अपने तकनीक ज्ञान को बढ़ाने के लिए तैयार होगे। आज संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आज का दिन आपके धन लाभ को बढ़ाने वाला होगा। जिससे आप प्रसन्न होगे। आज भौतिक सुख को विस्तारित करने की स्थिति ठीक होगी। निजी रिश्ते आज अनुकूल होगे।

मीन– आज का दिन आपके लिए जहाँ सकारात्मक होगा। वहीं काम-काजी जीवन में बेहतरी की स्थिति को निर्मित करने वाला होगा। आज अपके द्वारा लिए गए निर्णयों की अधिकारियों द्वारा प्रशंसा होगी। आज किसी काम को अंतिम रूप देने के हेतु आपको बतौर प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने की स्थिति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.