दर्जन भर पुलिस वालों के सामने प्रसपा ने फूंका सीएम योगी का पुतला

फर्रुखाबाद–जिले में लोकसभा का चुनाव नजदीक आते ही शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रसपा ने आज कलेक्ट्रेट में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

उसके बाद जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूक दिया उस समय दर्जन भर पुलिस उनको देखते रहे।वही कार्यालय के बाहर शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद व अखिलेश भाई जिंदाबाद के नारे लगाए है।आखिर पार्टी के कार्यकर्ता शिवपाल यादव के साथ थे या अखिलेश यादव के साथ है।जिसमे किसानों को प्रति माह 6 हजार रुपये पेंशन दी जाये।आवारा जानवरो का उचित प्रबंध किया जाए।शिक्षा मित्रों का समायोजन किया जाए।पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन दिया जाये।गंगापार क्षेत्र में बाढ़ राहत केंद्र बनाए जाएं।मुख्यमंत्री का पुतला पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य मण्डल प्रभारी के निर्देशन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे लेकिन यह कहना मुश्किल था कि यह भीड़ सपा की है या प्रसपा की है।जिसमे डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव व अन्य लोग मौजूद रहे। पुतला फूके जाने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी कहा इस मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.