300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर की फिल्म संजू

मुंबई – संजय दत्त की बायोपिक संजू 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 16वें दिन ये आंकड़ा पार किया। पद्मावत के बाद 300 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले संजू ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि संजू 300 करोड़ी फिल्म बन गई है। तरण के मुताबिक संजू की नजर अब बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है और पीके के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने में होगी।संजू ने इससे पहले पहले वीकेंड ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, पहले हफ्ते दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म ने दसवें दिन 250 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, 16वें दिन फिल्म ने 300 करोड़ के जादूई आंकड़े हो छुआ।

 

500 करोड़ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

संजू ने वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में संजय दत्‍त की बायोप‍िक ने 500 करोड़ का कलेक्‍शन पूरा कर ल‍िया है। दुन‍ियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्‍शन 500.43 करोड़ बैठता है। संजू ने ये आंकड़ा 15वें दिन में छुआ है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने संजू की इस कमाई को ड्रीम रन बताया है। आपको बता दें कि संजू को भारत के अलावा 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

 

300 करोड़ की कमाई वाली फिल्में

पीके (2014) – 340 करोड़ रुपए

बजरंगी भाईजान (2015)- 320 करोड़ रुपए

सुल्तान (2016)-300.45 करोड़ रुपए

दंगल (2016)- 387.39 करोड़ रुपए

टाइगर जिंदा है (2017)-  337 करोड़ रुपए

पद्मावत (2018)- 302 करोड़ रुपए

संजू (2018)- 300 करोड़ रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published.