ताज नगरी में पुलिसकर्मियों ने जम के मनाई होली

आगरा,ताज नगरी आगरा में पुलिसकर्मियों द्वारा  आज जमकर होली खेली गई । होली वाले दिन अपने परिवार से दूर और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी  होली खेलने से महरूम होते  है। इसलिए होली के दूसरे दिन आज पुलिस लाइंस में पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों द्वारा  जमकर होली खेली गयी ।

आगरा पुलिसं लाइंस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आये एक दुसरे के गले मिल होली की शुभकामनाये दी  और रंग में सराबोर हो गये। सिपाहीयो ने  बैंडबाजों की धुन पर जमकर डांस भी किया और  गुलाल, रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.