लखनऊ – राजधानी के सबसे पॉश इलाके गोमती नगर में आज राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर रहे कुछ कुत्तों से पास के रहने वाले युवक ने बचाया। बताया जा रहा है कि गोमती नगर के खड़गापुर स्थित रघुनाथ नगर में घायल अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर मिला जिसका कुछ कुत्ते एक खाली पड़े मैदान में उसे नोच रहे थे। तभी पास में रहने वाले आकाश सिंह नाम के युवक की मोर पर नज़र गई और उसे उन कुत्तों से बचाया। आकाश ने मोर को अपने घर में सुरक्षित रखने के डायल 100 पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मोर को युवक से लेकर थाने ले आई उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मोर का कोई शिकार कर रहा था जिसके चलते वह घायल हो गया था। जिसके बाद वह उड़ नहीं पर रहा था जिसके चलते वह आवारा कुत्तों का निवाला बनने वाला था लेकिन समय से आकाश सिंह की नजर पड़ जाने से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच गई। इस मामले में पुलिस का भी मानवीय चेहरा दिखा की समय रहते मोर को इलाज मिल गया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करने का मामला दर्ज कर सकती है साथ इस मामले की जांच भी करेगी।
आवारा कुत्तों से युवक ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान, पुलिस ने जताई शिकार की आशंका
