लखनऊ – जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा सभी पार्टियां पूरे जोर-शोर से चुनाव में लग गए हैं ऐसे में कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है ऐसे में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज पार्टी को मजबूती देने के लिए नीचे से लेकर ऊपर तक के लिए के लिए कांग्रेस कमेटी के तीन विभागों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इनमें मीडिया विभाग, संगठन और प्रशासन विभाग शामिल हैं, पार्टी के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की गई है, इसके तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग को भंग कर दिया गया है। यूपी में भी इसका असर अब साफ दिख रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को संगठन की तीन इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को सुसंगठित करने के उद्देश्य से संगठन विभाग, वित्त विभाग और प्रशासनिक विभाग को भंग किया गया है। जल्द ही इन विभागों का पुनर्गठन होगा। पार्टी अध्यक्ष की इस कार्रवाई से नेताओं में हड़कंप मच गया है। सूत्रों का कहना है कि जिन विभागों को भंग किया गया है, उसके पदाधिकारी कई साल से जमे थे और इनमें से अधिकतर निष्क्रिय थे, इसी कारण उन पर कार्रवाई की गई है।
यूपी कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव प्रदेश अध्यक्ष ने 3 विभाग किए भंग
