यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस हाइजैक: बस में सवार थे 35 यात्री, तमंचे के बल पर की लूट

up mathura bus loot case

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती डबल डेकर बस में लूटपाट की वारदात सामने आई है। मामला थाना सुरीर क्षेत्र का है। दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस को छह बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से हाइजैक कर लिया और इसके बाद तमंचे के बल पर यात्रियों से 1.66 लाख रुपए, मोबाइल व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। बदमाशों ने बस कंडक्टर से मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

इस सनसनीखेज वारदात से एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग की पोल खुल गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है। वहीं, IG आगरा नवीन अरोड़ा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वारदात के खुलासे के लिए SOG को भी लगाया गया है।

बस में सवार थे 35 यात्री
सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 89-90 पर नोएडा से वाया आगरा डबल डेकर बस हमीरपुर जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। लेकिन रास्ते में छह बदमाश खुद को यात्री बताकर बस रुकवा लिया। आगरा जाने की बात कहकर बस में सवार हो गए। जैसे ही बस आगे बढ़ी, बदमाश अपने असली रूप में आ गए और तमंचे के बल पर बस में सवार सवारियों से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एक्सप्रेस-वे पर बस में हुई लूट की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इलाका पुलिस सहित कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, IG आगरा अमित पाठक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.