बाँदा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों को गलत जानकारी वाली किताबे पढ़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की सत्र 2018-19 के तहत निःशुल्क बांटी गई किताबों में भारी गड़बड़ियां हैं। एक ही सब्जेक्ट हिंदी की कक्षा 5 और 7 की किताबों में गोस्वामी तुलसीदास के बारे में अलग अलग जानकारी दी गयी है। एक किताब में उनका जन्मस्थान कासगंज जिले में तो दूसरी में बांदा जिले में बताया गया है। जन्म और मृत्य तारीख भी अलग अलग दर्शायी गयी हैं जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति है। बच्चे इन्हीं किताबों को पढ़ रहे हैं। बांदा के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ ने बताया कि ” हां दोनों किताबों में गलतियां हैं, गलतियों को ठीक कराने को शासन को पत्र लिखेंगे।”
कक्षा 5 की किताब में बांदा तो कक्षा 7 में कासगंज में जन्मे तुलसीदास
