बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का है आज जन्मदिन

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाले मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का आज 36वां जन्म दिन आज है। शोहरत का शिखर इन्होने 2000 में मिश वर्ल्ड बन कर किया। प्रियंका चोपड़ा के पिता एक आर्मी ऑफीसर थे जिनके यहां प्रियांका का जन्म सन् 18 जुलाई 1982 को जश्मेदपुर में हुआ था।

मुख्यतौर पर प्रियंका चोपड़ा का परिवारा उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है । प्रियंका  के पिता का नाम अशोक चोपड़ा और मां का नाम मधु चोपड़ा है। सन् 2013 में पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। प्रियंका दो बहनें है, जिसमें प्रियंका सबसे बड़ी और छोटी बहन प्रणीति चोपड़ा है जो बॉलीबुड में काम कर रही हैं।

कुछ ही दिन पहले प्रियंका के ब्यॉय फ्रेंड निक के साथ तस्वीरें सामने आई थी जानकारी यह भी यह कि प्रियंका और निक दोनों शादी करने वाले हैं, हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिर भी इस खबर पर पत्रकारों से बात करते हुए उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा था कि मेरी निक से एक होटल में डिनर के समय मुलाकात हुई जहां मेरे साथ फैमली के कई मेम्बर भी साथ में इस लिए निक को ज्यादा नहीं जान सकी। शादी की मुलाकात के दौरान कोई बात नहीं हुई।

आज जब प्रियंका चोपड़ा अपना 36वां जन्मदिन माना रही हैं वहीं पूरे विश्व से उन्हे दुआएं भी आ रही हैं। हर बड़ी हस्ती आज उनको मुबारकबाद दे रही है। लेकिन प्रियंका किस तरह से अपना बर्थडे मानाती है उसकी जानकारी किसी को नहीं दी है। यहां तक कि कोई बड़ी पार्टी की भी सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.