उत्तराखंड में बीजेपी पर गरजे सपा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, कहा लोकतंत्र विरोधी है भाजपा का आचरण

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कार्यक्रम में शिरकत की, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के प्रमुख प्रदेश महासचिव मोहम्मद शोएब ने बैठक में राजेन्द्र चौधरी के सामने राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किए।

वहीं उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास श्री अखिलेश यादव के रूप में एक राष्ट्रीय नेतृत्व है, जो देश की समस्याओं और चुनौतियों के निदान का रास्ता निकाल सकते हैं, उत्तर प्रदेश में पांच साल के कार्यकाल में बतौर मुख्यमंत्री श्री यादव ने यूपी में विकास और खुशहाली लाने का काम किया था, जिससे बीजेपी सरकारों को सीख लेनी चाहिए।

चौधरी ने कहा कि केंद्र के चार साल और उत्तराखंड की पंद्रह महीने की भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई काम नही किया, भाजपा शासन में उत्तराखंड में नौजवानों का पलायन बढ़ा है, किसानों की समस्या दूर करने में सरकार की कोई रुचि नहीं है, सूबे में अपराध की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है, उत्तराखंड की जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हो गयी है जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता जरूर देगी लेकिन इसके लिए समाजवादियों को जनता को तैयार करना पड़ेगा, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरना, प्रदर्शन और तमाम आंदोलनों में बढ़-चढ़ भाग लेना होगा। समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से लोकसभा और निकाय चुनाव लड़ेगी।

साथ ही राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उत्तराखंड से आशा है और यही कारण है कि ऊधमसिंहनगर में आगामी 31 अगस्त को अखिलेश यादव दौरा है, इस आयोजन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का महिला शिक्षिका से अभद्रता करने के मामले में राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का महिला शिक्षिका से किया गया बर्ताव अशोभनीय और निंदनीय है, उनके बर्ताव में घमंड था। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान इसकी इजाजत नही देता, भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है जिसका जवाब जनता उन्हें आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में देगी।

उत्तराखंड राज्यकार्यकरिणी की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एस.एन.सचान, डॉ राजेन्द्र पराशर, अतुल शर्मा, मशकूर कुरेशी, चद्रशेखर यादव, हेमा बोरा, रमेश गौड़, राजेन्द्र सबरवाल, गुलफाम अली, लव कुमार दत्ता, श्रवण शंखधर, समीर आलम, दिवाकर जोशी, अर्जुन शर्मा, आशीष यादव, मदन सनयाल, सुरेश परिहार, उमेश शर्मा, मो.जुल्फिकार और अरुण कुमार समेत सपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.