कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे राजबब्बर, कहा तानाशाही नहीं चलने देंगे जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे

लखनऊ – उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में धरना दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस की लाठी से डरने वाले नहीं हैं। जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

राजबब्बर ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जिस तरह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बगैर किसी आर्डर के मारा-पीटा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने जो अलख जगाने का काम किया है इनके साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चलेगा। गौरतलब हो कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार, मंहगाई और मोदी सरकार द्वारा किये गये वादे पूरे न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मंगलवार को लाठीचार्ज किया था। पुलिस के लाठीचार्ज में कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू, केशव चन्द्र यादव और अंकित सिंह परिहार समेत दर्जनभर कार्यकर्ताओं को चोटें आयी थीं। जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता आज राजधानी के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में धरना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.