दिग्‍गजों को किनारे कर राहुल गांधी ने अदिति सिंह को बनाया महिला कांग्रेस महासचिव

दिल्ली – 2019 के लोकसभा चुनावों और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के अंदर कई अहम बदलाव किए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात के राधनपुर से विधायक अल्पेश ठाकोर को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने अल्पेश समेत 8 पार्टी सदस्यों को अलग-अलग राज्यों का सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस ने हाल ही में संगठन में काफी बड़े फेरबदल किए हैं।

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से यह सुगबुगाहट थी कि युवा विधायक अदिति सिंह की लोकप्रियता के चलते उन्‍हें पार्टी में एक बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने वाली है। गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी गई। रायबरेली में उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर काफी खुशी है।

2017 के विधानसभा चुनाव में ही विधायक पहली बार विधायक बनी अदिति सिंह

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में अदिति सिंह यूपी विधानसभा चुनाव जीत तक रायबरेली सदर से विधायक बनीं। इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। 29 वर्षीय अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

गांधी परिवार के करीब हैं अदिति सिंह

रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह ने 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। अब उन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी है। रायबरेली से विधायक होने के कारण उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है।

प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं। अदिति फिलहाल इजरायल में हैं, उन्होंने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.