प्रियंका ने न्यूयॉर्क में बनाया अपना बसेरा

मुंबई – लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर लोगों को चौंकाया है। मुम्बई से न्यूयॉर्क पहुंची प्रियंका ने वहां अपना नया आशियाना बना लिया है। दरअसल प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल शो की शूटिंग कर रहीं हैं। इसी के चलते यहां रहने के लिए उन्होंने एक घर लिया है। उनका यह घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। न्यूयॉर्क के पॉश इलाके में स्थित प्रियंका का यह घर प्लश अपार्टमेंट में है।  बता दें प्रियंका ने अपने इस नए घर को खुद डिजाइन किया है। इस घर में किचन से ले कर ड्राइंग रूम तक की सजावट उन्होंने अपने हाथों से की है। बालकनी में खूबसूरत पेड़ पौधे लगाए गए हैं जो घर की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है। अभी हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पोर्टल पर प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क स्थित घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका के इस घर में पांच सितारा होटल जैसी कई खूबियां हैं। यह घर बेहद शांत इलाके में हैं। इस घर में 75 फिट लम्बा एक स्वीमिंग पूल है। वहीं यहां स्पा व बेबी सिटिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। यहां फूलवालों की दुकानें भी हैं जहां आपको हर तरह के फूल मिली जाएंगे। प्रियंका अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान रखती हैं इसलिए उनके इस नए आलीशान घर में जिम भी हैं और खुबसूरत गार्डन भी हैं इस अपार्टमेंट में सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम हैं। यदि आप सोचें की इस अपार्टमेंट में जा कर प्रियंका से मुलाकात कर लेंगे तो यह आसान नहीं हो

Leave a Reply

Your email address will not be published.