बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 52 लाख को क्रॉस कर चुकी है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में पहली ऐसी एशियन एक्टर बन गई हैं, जिसके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ 50 लाख से ज्यादा है। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी काफी पॉप्युलर हो रही हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वॉन्टिको’ में काम करने और फिर निक जोनस से शादी करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में और ज्यादा इजाफा हुआ है।

