लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लखनऊ – विधानसभा के सामने महंगाई, कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में आधा दर्जन से ज़्यादा महिला कार्यकर्ता घायल हो गई, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर चलाई लाठियां चलाईं।

गौरतलब है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, महंगाई आदि मुद्दों पर मंगलवार को सपा महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों में जोरदार झड़प हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.