देहव्यापार करने वाले छात्र-छत्राओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ -राजधानी के विभूतिखण्ड में पुलिस ने इंटरनेट के जरिये देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ये खुलासा इस गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद किया। पुलिस ने इस गिरोह के 5 लड़के और 3 लड़कियों को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना विपिन शर्मा से एक पिस्टल भी बरामद किया है। पकड़े के सदस्यों के मुताबिक गिरोह के सभी सदस्य स्टूडेंट है जो कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ अपने शौक को पूरा करने के लिए इस देह व्यापार में शामिल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ग्राहकों से 1200 से 2000 रुपये वसूलते थे, बुकिंग होने के बाद वो खुद ही लड़कियों को पहुचाने व वापस लाने का भी काम करते थे। ये धंधा बहुत दिनों से फल फूल रहा है जिसका पुलिस ने आज भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने शनिवार दोपहर कटौता झील के पास एक हॉस्टल से सभी लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक कठौता झील के पास एक छात्रावास में दिनभर लड़कों और लड़कियों की आवाजाही होते देख पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों को शक हो रहा था। इसकी लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर महिला पुलिस के साथ स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर को हॉस्टल में छापेमारी कर दी तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 5 युवक और 3 युवतियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस को मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, छात्र लड़कियों की ऑनलाइन इंटरनेट के जरिये बुकिंग के साथ ही व्हाट्एप्प पर भी फोटो भेजकर बुकिंग करते थे। लड़कियों के रेट अलग-अलग थे। ऑनलाइन बुकिंग से लड़कियां दिल्ली, मुंबई सहित महानगरों में भी भेजी जाती थीं। पुलिस गैंग के सरगना की तलाश में जुटी हुई है।वही थाना प्रभारी विभूतिखण्ड पकड़े छात्र छात्राओं का नाम पता बताने में असमर्थ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.