कन्नौज – समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम रविवार को कन्नौज पहुंचे। कन्नौज के तिर्वा विधानसभा के इंदरगढ़ कस्बे में किसान सम्मेलन आयोजन किया गया था जहां सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की जहां सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का जोरदार स्वागत किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि उपचुनाव में करारी हार से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब सपा के वोट कटवा रही है, सरकार के इशारे पर बीएलओ सपा समर्थित बूथों के वोट काटने का काम कर रहे हैं। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है, ये सरकार न किसान को फसल के सही दाम दिला पा रही है और न किसान के उत्थान के लिये इनके पास कोई कल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा की चुनाव के वक्त सांप्रदायिक मुद्दे छेड़कर भाजपा फिर से लोगो को गुमराह कोशिश कर रही है। इनके पास करने के लिए कुछ नही है। यह लोगों को आपस में जाति और धर्म के नाम पर बांटकर ही सत्ता पाना चाहते हैं लेकिन जनता अब इनसे पूरी तरह ऊब चुकी है, जिसका जवाब आने वाले चुनाव में भाजपा को मिलेगा।