मराठा आंदोलन: आज महाराष्ट्र बंद,आंदोलनकारियों ने कराया मुंडन

मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा लोगों को आरक्षण की मांग को लेकर आज 9 अगस्त को महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया है। बंद शांतिपूर्ण होने की बात कही गई थी लेकिन औरंगाबाद और लातूर में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका. साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा मोर्चा के अलग-अलग बयानों से उलझन की स्थिति बनी हुई है. मराठा क्रांति मोर्चा सिर्फ धरना प्रदर्शन की बात कह रहा है तो सकल मराठा मोर्चा बंद की.

अधिकारियों ने हिंसा की आशंका को देखते हुए कुछ इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।ख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा लोगों को आरक्षण मुहैया कराने के लिए उनकी सरकार काम कर रही है जो कानूनन ठीक हो। उनके आश्वासन के बावजूद बंद का आयोजन किया जा रहा है। आरक्षण के बारे में कदम उठाने के लिए फडणवीस ने नवंबर तक का समय मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.