लखनऊ। अर्जुनगंज स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर से शनिवार की सुबह प्रभात फेरी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। अर्जुनगंज मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा सरसवांए अर्जुनगंज अहमामऊ चढ़ाई का पुरवा होते हुए करीब आधा दर्जन गांवों में से होते हुए सैकड़ो श्याम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार की शाम भव्य श्रृंगार नृत्य नाटिका और अमृत भजन रस वर्षा का आयोजन श्री श्याम मण्डल की ओर से किया जा रहा है। भजन संध्या के दौरान प्रभु खाटू श्याम को 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया जायेगा।
श्री खाटू श्याम प्रभु का भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
