जानिए आम के बारे में कुछ रोचक तत्व, आम कितना लाभदायक कितना हानिकारक

गर्मी का मौसम और रसीले आमों का अपना अलग ही महत्व है, बच्चों के लिए गर्मियों में आम और गर्मियों की छुट्टियों का अपना अलग ही आनंद है। वैसे तो गर्मी लोगों को पसंद नहीं होती आम के लिए न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी गर्मी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन लोगों को इस पसंदीदा फल में मौजूद शर्करा की मात्रा के कारण इसे वजन बढ़ने का कारण माना जाता है, जिसके चलते आम के शौकीनों के मन में अकसर यह दुविधा होती है कि क्या आम खाने से वास्तव में वजन बढ़ता है?  आईये हम आपको बताते हैं आम के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

आम एक संपूर्ण आहार नहीं है लेकिन विटामिन ए, लौह, कॉपर और पोटैशियम जैसे विभिन्न पोषक तत्वों की खान है। आम ऊर्जा देने वाला भोजन है जो शरीर को प्रचुर मात्रा में शर्करा उपलब्ध कराता है जिससे शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में सहायता मिलती है और यह आपको दिनभर स्फूर्तिवान बनाए रखता है।

आम विटामिन ‘C’ का भंडार है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

बहुत ज्यादा आम खाना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

एक मध्यम आकार के आम में लगभग 150 कैलोरीज पाई जाती हैं, आवश्यकता से अधिक कैलोरी ग्रहण करने से वजन बढ़ेगा ही।

खाना खाने के बाद आम खाने से संपूर्ण कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, इससे बचने के लिए हम अपने सुबह और शाम के नाश्ते के समय आम ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.