जाने आज कैसा होगा मौसम का मिजाज़

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों से हल्की और तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। वहीं यूपी के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूरे प्रदेश में आंशिक तौर पर बदली का असर बना रहेगा इससे उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.