एमपी में कांग्रेस बसपा के गठबंधन से हो सकता है बीजेपी को इतनी सीटों का नुकसान…..

मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बसपा का गठबंधन नहीं हुआ तो भाजपा की 15 साल पुरानी सरकार आगे भी चलती रह सकती है। तमिलनाडु की मीडिया कंपनी ‘स्पिक मीडिया नेटवर्क’ ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनावों से पूर्व एक सर्वे कराया है जिसमें कहा गया है कि अगर कांग्रेस ने बसपा से गठबंधन नहीं किया तो वह भारतीय जनता पार्टी का बाल भी बांका नहीं कर सकेगी और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। सर्वे के मुताबिक अगर कांग्रेस-बसपा ने गठजोड़ कर लिया तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सर्वे में दिखाया गया है कि अगर कांग्रेस बिना बसपा के अकेले चुनाव लड़ती है तो भाजपा 230 सदस्यों वाली विधान सभा में बहुमत के आंकड़े (116) से आगे रहते हुए कुल 147 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को कुल 73 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी स्थिति के बारे में सर्वे रिपोर्ट कहती है कि अगर कांग्रेस और बसपा ने मिलकर विधान सभा चुनाव लड़ा तो भाजपा 126 पर सिमट सकती है (बहुमत से मात्र 10 सीट ज्यादा), जबकि कांग्रेस-बसपा गठबंधन को 103 सीटें (बहुमत से 13 कम) मिल सकती हैं।

https://www.jansatta.com/rajya/madhya-pradesh/madhya-pradesh-election-survey-trouble-bjp-congress-bsp-alliance-mp-assembly-poll-2018-lok-sabha-poll-2019/726074/

Leave a Reply

Your email address will not be published.