उपमुख्यमंत्री करेंगे 1.10 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

फर्रुखाबाद–10 दिसम्बर को फर्रुखाबाद जनपद आ रहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में 110 करोंड की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे| उपमुख्यमंत्री का जनपद में कार्यक्रम आने से कार्यकर्ताओं को खुशी की लहर है|

सांसद मुकेश राजपूत ने बताया की जनपद भोलेपुर व शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद करेंगे| दोनों ओवरब्रिज की लागत लगभग 50 करोड़ रूपये आ रही है| इसके साथ ही ढाई घाट के पुल का भी लोकार्पण किया जायेगा| उन्होंने बताया की संकिसा से मोहम्मदाबाद तकरीबन आठ किलोमीटर लम्बी सड़क की चौड़ाई 3 मीटर से बढाकर 7 मीटर लम्बी की गयी है| जिसकी लागत लगभग 20 करोड़ होगी| वही हथियापुर से नवाबगंज मार्ग को भी 3 मीटर से 7 मीटर चौड़ा किया जायेगा| इससे बनाने में भी लगभग 28 करोंड का वजट खर्च होगा| उपमुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य इन दोनों सडकों का भी शिलान्यास करेंगे| सांसद ने बताया की जनपद में 1800 सौ परिषदीय विधालयों के प्रधानाचार्य ,300 सौ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व 30 डिग्री कालेजों के प्राचार्य भी सम्मानित किये जायेंगें| कुल मिलाकर 2160 लोगों को सीएम के कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.