बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल कहा ताजमहल का नाम बदलकर राममहल रखा जाए 

बलिया – बैरिया विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने ताजमहल को लेकर एक विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक ने कहा है कि ताजमहल का नाम बदलकर या तो राष्ट्र भक्त महल या राम महल या फिर कृष्ण महल कर देना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने कहा कि बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया तथा भारत हिंदू राष्ट्र। अब केवल भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने की औपचारिकता ही शेष है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासकों बाबर, हुमायूं व अकबर के नाम पर बनी सड़कों व इमारतों का नाम भी बदल देना चाहिए। ताजमहल का नाम राष्ट्र भक्त महल, राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.