मानसून ने दी दस्तक, लोगों को तपती गर्मी से मिली राहत, किसानों के भी खिले चेहरे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम ने करवट बदली तो लोगों के चेहरे खिल गए। मौसम के बदले मिजाज से राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। गर्मी के प्रकोप ने प्रदेश में उमस और धूप ने लोगों को परेशान कर दिया था। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफान आने का भी अलर्ट जारी किया है, साथ ही अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

इस बारिश से किसानों को बहुत फायदा मिला है, इस बारिश से जहां गरमा फसल की तैयारी में परेशानी कम हुई है वहीं सब्जियों और फलों को भी बहुत फायदा मिलेगा। खासकर आम एवं लीची के फलों को पानी से बहुत लाभ पहुंचा है। साथ ही खेतों में लगे सब्जी के पौधों को भी इससे लाभ हुआ है। वहीं गरमा फसल क लिए खेतों की जोताई में आसानी होगी। तपिश और तेज धूप के कारण खेतों की मिट्टी सख्त हो गई थी। इस समय खेतों में लगे मक्के और मूंग की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.