18वें एशियाई खेल के निशानेबाजी में हीना सिद्धू ने जीता कांस्य

18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारत को पदक मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भारत की वरिष्ठ निशानेबाज भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हीना का यह पहला कांस्य पदक है। उन्होंने इससे पहले 2010 में टीम स्पर्धा में रजत और 2014 में 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य निशानेबाज मनु भाकर खाली हाथ रह गईं। उन्होंने फाइनल में पांचवां स्थान हासिल किया। हीना ने 219.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं मनु 176.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.