दिल्ली – प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इस खबर की जानकारी केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी। जेटली के मुताबिक अरविंद सुब्रह्मण्यम ने कुछ दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया था कि वो अब मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर आगे काम नहीं कर पाएंगे और उनका कार्यकाल न बढ़ाया जाए। अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन ने पारिवारिक बाध्यताओं के चलते अमेरिका लौटने का निर्णय किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रह्मण्यन की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। जेटली ने कहा कि मुख्य आर्थिक सचिव अरविंद सुब्रमण्यन वापस अमेरिका जाएंगे। जेटली ने ट्वीट कर उन्हें, थैंक्यू भी कहा है। रोचक बात यह है कि वित्त मंत्रालय इस वक्त पीयूष गोयल के पास है और अरुण जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं।
अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
