लखनऊ – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 46वां जन्मदिन है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता बड़ी ही सादगी के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए हवन-पूजन किया।
वहीं पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक इस बार पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यकर्ता बहुत ही सादगी के साथ मनाएंगे। कार्यकर्ता अस्पतालों में मरीजों तथा कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण, वृक्षारोपण तथा जगह-जगह भण्डाटन का आयोजन किया जाएगा।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में तमाम कार्यकर्ता पहुँचकर हवन-पूजन में भाग लेकर अपने नेता के स्वास्थ्य, दीर्घायु के साथ उनके भावी जीवन में सफलता के लिए प्रार्थना की। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस आयोजन में शामिल होकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।