कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव तो मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव

लखनऊ – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि 2019 लोकसभा चुनाव वो मैनपुरी सीट से लड़ेंगे औऱ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। कन्नौज की मौजूदा सांसद डिंपल यादव इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी इस सीट से पार्टी के अध्यक्ष और उनके पति अखिलेश यादव मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव अब कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगीं। इस ऐलान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश इस सीट पर दोबारा चुनाव लड़ेंगे। 2009 तक अखिलेश इसी सीट से जीतकर लोकसभा जाते रहे थे, लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद अखिलेश मुख्यमंत्री बने और यह सीट डिंपल के खाते में चली गई थी।

अखिलेश यादव गुरूवार को सपा कार्यालय में कन्नौज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र की चुनावी तैयारी की समीक्षा बैठक की, इस दौरान उनकी पत्नी डिंपल यादव भी उनके साथ थीं। अखिलेश ने कहा कि कन्नौज के बाद सभी लोकसभा सीट की तैयारियों की समीक्षा मैं खुद करूंगा, उन्होंने कहा कि गठबंधन में जाने वाली सीटों पर समय रहते ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सपा कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवार को जिताने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.