अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा

बहराइच–चहलवा विजय नगर में गुरुवार को महिलाओं ने बैठक की। बैठक में सभी ने महिला सशक्तीकरण व बेटी बचाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने क्षेत्र में धधक रही अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शिकायत के बाद भी सुनवाईनहीं हो रही है।

मोतीपुर तहसील के चहलवा विजयनगर गांव में गुरुवार को अंबेगृहवाणी महिला विकास संस्थान के बैनर तले क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुईं। अध्यक्षता अध्यक्ष सविता देवी व सचिव शिवकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने बेटियों के जन्म पर भेदभाव न करने की बात कही। सभी ने कहा कि बेटियों का जन्म होने पर खुशी मनाएं। हम सभी मिलकर ही बेटी बचाएंगे। महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण पर बल दिया। इसके बाद सुमन देवी, अनीता, आशा, ऊषा, मालती की अगुवाई में सभी ने नारेबाजी करते हुए पुलिस व आबकारी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। जिससे आए दिन परिवार के लोग उसका सेवन कर बवाल करते हैं। कई बार सुजौली, मुर्तिहा पुलिस को मामले से अवगत कराया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर अनशन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान शांती देवी, मंशा, राजकुमारी, मीरा, आशा, लालमुनी समेत 50 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.